कादीपुर के पाण्डेय बाबा धाम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जाम से ठप हुआ आवागमन
1 min readसुलतानपुर
कादीपुर के पाण्डेय बाबा धाम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जाम से ठप हुआ आवागमन
पाण्डेय बाबा धाम में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में पहुँचे भक्तों की भीड़ के कारण कादीपुर क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कादीपुर चौक पर पुलिस ने पहले से बैरियर लगाए थे, ताकि भारी वाहन कस्बे के भीतर प्रवेश न कर सकें। बावजूद इसके, कई बड़े वाहन कस्बे में घुस आए एवं जाम की स्थिति और भयावह हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से बैरियर लगाए जाने के बाद भी यदि बसें अंदर घुस गईं तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है। श्रद्धालु घंटों तक जाम में फंसे रहे और आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

