February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग़ायब हुई नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी इमरान समेत 5 गिरफ्तार, दो महिलाएं भी थी शामिल

1 min read
Spread the love


रुद्रपुर

 उधम सिंह नगर जिले के कुंडा क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग से दुष्कर्म कर मुरादाबाद में हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी नाबालिग का पड़ोसी है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार: कुंडा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर साथ ले जाने और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को यूपी क्षेत्र में ठिकाने लगाने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक एक महिला मूल रूप से हरेवली शेरकोट जनपद बिजनौर हाल निवासी इस्लामनगर थाना कुण्डा काशीपुर में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहती थी.
10 सितंबर को गायब हुई थी नाबालिग: 10 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई. बताया गया है कि वो मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. रिश्तेदारी में काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
मुरादाबाद जिले में मिला था लापता नाबालिग का शव: गुमशुदा नाबालिग की तलाश के लिए आसपास के थानों सहित यूपी के थाने में संपर्क किया गया. मुरादाबाद पुलिस ने कुंडा पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी अरविंद के गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती का अर्द्धनग्न शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या की पुष्टि हुई. चूंकि शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी.
ऐसे हुई पहचान: चार दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने शव के कपड़े व फोटो परिजनों को दिखाए तो उसकी पहचान गायब नाबालिग के रूप में हुई. हालांकि मुरादाबाद पुलिस ने शव का दाह संस्कार कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे.
पड़ोसी इमरान है मुख्य आरोपी: थाना कुंडा पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध इमरान (मृतका का पड़ोसी) को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो वह टूट गया. आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ काशीपुर के बाद मुरादाबाद ले गया. इस दौरान उसकी मदद इस्लाम निवासी थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा, असगर उर्फ नन्हे निवासी थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेड़ा थाना कुंडा, मीनाक्षी निवासी थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उ.प्र.) और शीला निवासी कोतवाली काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा मदद की गई.
इमरान ने बताया कैसे की हत्या: आरोपी ने बताया कि 22 सितंबर को नाबालिग घर जाने की जिद करने लगी. जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. शव को गन्ने के खेत में ठिकाने लगा दिया. जिसके बाद थाना पुलिस ने अन्य चार आरोपियों भी गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी इमरान कर रहा था परिजनों को गुमराह: पुलिस के मुताबिक नाबालिग के गायब होने के बाद परिजन 29 सितंबर को थाना कुंडा पहुंचे थे. गायब होने के बाद से ही नाबालिग का पड़ोसी आरोपी इमरान परिजनों को गुमराह कर रहा था. पुलिस के पास न जा कर उन्हें नाबालिग को इधर उधर तलाशने की बात कर रहा था. दरअसल पीड़ित परिवार कुछ समय पूर्व ही कुंडा में किराए के मकान में रहने आया था. उनका सत्यापन और नाबालिग के मां से नाराज हो कर घर से जाने की बात पता चलने पर पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें भरमा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *