February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ड्रोन उडने की झूठी खबर देने पर मवई पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध की कार्रवाई

1 min read
Spread the love

मवई अयोध्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली के कुछ युवकों द्वारा गांव में ड्रोन उड़ने की झूंठी खबर देने पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। थाना प्रभारी मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि रविवार की रात को नरौली निवासी यासीर खान सहित आठ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि गांव के ऊपर ड्रोन उड़ रहा है।जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को यह सूचना महज अफवाह दिखी। इसके बाद पुलिस द्वारा यासिर खान मो. कैफ यासीन सहदान मुबारक मो. रुस्तम फहद खान आदि युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *