February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवरात्रि पर्व के मां दूर्गा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कन्या भोज और हवन का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

नवरात्र की अष्टमी पर जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के तीन बजे से ही गिरवां खत्री पहाड़ स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर सहित काली देवी मंदिर, महेश्वरी देवी मंदिर और राम मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्त माता के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष हवन और आरती का आयोजन किया गया। जगह-जगह कन्या पूजन और कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। महेश्वरी मंदिर व काली मंदिर परिसर में भंडारे का दौर निरंतर चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। एसपी बांदा के निर्देश पर मंदिरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं को शांति व सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए।
नगर के अन्य शक्ति स्थलों और मंदिरों में भी नवरात्र की धूम देखने को मिली। भक्तिमय माहौल में जिलेभर में अष्टमी के पर्व पर हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *