February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आईपीएस अधिकारी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ

1 min read
Spread the love

लखनऊ -आईपीएस अधिकारी के घर में कोई नहीं था, नल की टोंटी तक ले गए च़ोर

लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ है। राजधानी के विकास नगर इलाके में चोरों ने आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर को निशाना बनाया। यमुना प्रसाद इस समय नोएडा में डीसीपी पद पर तैनात हैं। उनका लखनऊ स्थित आवास (1/197, विकास नगर) लंबे समय से खाली था।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और करीब 50 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन और करीब 20 बाथरूम टोटियां चोरी कर लीं। घर से गिफ्ट आइटम भी गायब मिले।

घटना की सूचना पर विकास नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *