February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना लालगंज का औचक निरीक्षण दिया निर्देश

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना लालगंज का औचक निरीक्षण-पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जब से सम्हाली है जिले की कमान, वह लगातार थानों का स्थलीय एवं सघन निरीक्षण कर सभी मातहतों को खामियों को सुधारने एवं क्राइम कंट्रोल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं…पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के साथ थाना लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा थाने में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा थाने के अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, आगन्तुकों/पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार,महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण,लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *