February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हम रंग प्रकाशन बिहार से प्रकाशित हुई डॉ० तारकेश्वर मिश्र की :– सपनों की उड़ान

1 min read
Spread the love


अंबेडकर नगर

समाज, शिक्षा और युवाओं के मनोबल को नई दिशा देने वाली प्रेरक पॉकेट बुक “सपनों की उड़ान” अब पाठकों के लिए उपलब्ध हो चुकी है । यह पुस्तक प्रसिद्ध शिक्षक, साहित्यकार एवं मोटिवेशनल लेखक डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ द्वारा संकलित एवं संपादित की गई है । पुस्तक का प्रकाशन प्रतिष्ठित संस्थान हम रंग प्रकाशन बिहार द्वारा किया गया है ।

“सपनों की उड़ान” विशेष रूप से विद्यार्थियों , प्रतियोगी परीक्षार्थियों, अभिभावकों तथा मानसिक तनाव से जूझ रहे युवाओं के लिए तैयार की गई है । इसमें चुनिंदा मोटिवेशनल शायरी , प्रेरक विचार , जीवन-सूत्र और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाले संदेश संकलित हैं। यह पॉकेट बुक अपने छोटे आकार के बावजूद गहन संदेश समेटे हुए है , जिसे कहीं भी पढ़ा जा सकता है ।

डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ ने बताया कि इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास , धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करना है । साथ ही यह अभिभावकों को भी बच्चों के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित करने की प्रेरणा देती है ।

पुस्तक की भाषा सरल , प्रवाहपूर्ण और प्रभावी है , जिससे हर आयु वर्ग के पाठक इससे जुड़ाव महसूस कर सकते हैं । साहित्य प्रेमियों और शिक्षण संस्थानों के लिए यह पुस्तक विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *