February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

130 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

130 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना तारून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अयोध्या


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तारून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक श्री देवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर तस्कर को 130 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना तारून क्षेत्र अंतर्गत ऐमीघाट पुलिया के पास दिनांक 10 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र स्व. जय प्रकाश सिंह, निवासी जयसिंहमऊ, थाना तारून, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 47 वर्ष, को मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी विवरण
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से:
130 ग्राम नाजायज स्मैक
बिक्री की रकम ₹300 नकद
एक अदद लावा मोबाइल फोन
एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल
बरामद की गई। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
विधिक कार्रवाई
इस संबंध में थाना तारून पर मु0अ0सं0 42/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश सिंह का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा एवं गंभीर प्रकृति का है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूट, अपहरण सहित कुल 19 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज पाए गए हैं, जिनमें थाना तारून, थाना अहरौला, कोतवाली अयोध्या, थाना इब्राहिमपुर, कोतवाली नगर सहित अन्य थाने शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक, थाना तारून
उपनिरीक्षक अरुण पटेल – थाना तारून
हे0का0 अशोक कुमार यादव – थाना तारून
का0 आशीष यादव – थाना तारून
का0 मोहित कुमार – थाना तारून
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *