सीएम योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग और प्रशासन के अफसरों दिया निर्देश, अगर भेड़िया पकड़ में न आए तो उन्हें शूट कर दो
1 min readबहराइच
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर बहराइच पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं जब आ रहा था तो हेलिकॉप्टर से मुझे भी जंगल में दो वन्य जीव भागते दिखे। ये जीव सियार या भेड़िया हो सकते हैं। मैं वन विभाग और प्रशासन के अफसरों से कहता हूं कि अगर भेड़िया पकड़ में न आए तो उन्हें शूट कर दिया जाए। सीएम ने कैसरगंज तहसील के मंझारा तौकली गांव में भेड़ियों के हमलों में मारे गए और घायल मासूमों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम के सामने अपने बच्चे को याद कर एक मां रोने लगी। सीएम ने उन्हें ढांढस बंधाया। पीड़ितों को राहत पोटली देकर 5-5 लाख की सहायता राशि दी। घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान किया।

