अभाविप ने सीट वृद्धि हेतु जिलाधिकारी से संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
1 min readबांदा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो छात्र हितो के कार्य करता चला आ रहा है। इसी क्रम मे छात्र हितो को दृष्टिगत रखते हुए अभाविप बांदा ने जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में सीट वृद्धि का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बांदा मे शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय में स्नातक एवं परा-स्नातक की शीटे भर चुकी है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं महा विद्यालय में प्रवेश हेतु भटक रहे हैं। महाविद्यालय में स्नातक एवं परा-स्नातक की सीटों में वृद्धि की जाए नीतीश कुमार निगम ने बताया कि हर साल हम लोग आंदोलन प्रदर्शन के माध्यम से सीटे बढ़वाते है और शासन द्वारा सीटों को घटा दिया जाता है ये सब एक षडयंत्र के तहत किया जाता है ताकि गरीब छात्र मजबूर होकर प्राइवेट महाविद्यालय में महंगी फीस में प्रवेश ले इसी के साथ चेतावनी दी है कि यदि सीटे नहीं बढ़ी तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होगे इस मौके पर नीतीश कुमार निगम, आशीष पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, सतेंद्र शर्मा, सतेंद्र सिंह, विकाश सिंह, राज द्विवेदी ,राम अवतार प्रजापति ,राहुल यादव आदि कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।।

