शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दूल्हे के सामने ब्वाय फ्रेंड ने भरी दुल्हन की मांग
1 min readदूल्हे के सामने ब्वाय फ्रेंड ने भरी दुल्हन की मांग
बाराबंकी

लड़की बोली- लड़का पसंद नहीं था, पैसे मांग रहा था, हंगामे के बाद लौटी बारात
बाराबंकी में शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा हो गया। दूल्हे के सामने ब्वायफ्रेंड ने दुल्हन की मांग भर दी। लड़की वालों का आरोप है कि लड़के वाले शादी में दहेज में डेढ़ लाख रुपये और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की डिमांड करने लगे। इसपर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने मंडप में मौजूद अपने ब्वायफ्रेंड से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिसपर ब्वायफ्रेंड ने बारातियों और दूल्हे के सामने ही उसकी मांग भर दी। ब्वायफ्रेंड दुल्हन की बहन का देवर है।
ये देखते ही बारातियों ने हंगामा कर दिया। दुल्हे के पिता ने लड़की वालों पर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं, पुलिस ने दुल्हन के ब्वायफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पूरा मामला शहर के उत्तर टोला मोहल्ले का है।
