February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रबी फसलों की बुवाई पर इफको ने दी आधुनिक तकनीक की जानकारी,किसानों ने उन्नत खेती के सीखे गुर

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के हलधरमऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में इफको की ओर से मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 किसानों ने भाग लिया और उन्नत खेती की तकनीक सीखी। किसान सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने की। इफको क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग व लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रबी सीजन में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, मसूर और मक्का के बीज को नैनो डीएपी से बीज शोधन कर बुवाई करने की विधि भी समझाई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने किसानों को जैव उर्वरक और इफको के अन्य उत्पादों के उपयोग से होने वाले फायदे और उनके संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में विभाकर तिवारी और सचिव सहकारी क्रय-विक्रय समिति रोहित कुमार मिश्रा सहित किसान उपस्थित रहे। किसानों ने इस सभा को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी जानकारियां उन्हें बेहतर खेती करने में मदद करेंगी। यह आयोजन न केवल किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराने में सफल रहा, बल्कि उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *