February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मनकापुर इंस्पेक्टर निर्भय नरायण सिंह का आपत्तिजनक बयान वायरल, पुलिस की छवि पर सवाल

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले में कोतवाली मनकापुर के इंस्पेक्टर निर्भय नरायण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे खुद को ‘सबसे बड़ा गुंडा’ बताते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है। वीडियो में इंस्पेक्टर सिंह कहते दिखाई दे रहे हैं, “मनकापुर में हमसे बड़ा गुंडा कौन? लिखा-पढ़ी में बता रहा हूं।” यह बयान स्थानीय स्तर पर भारी विवाद पैदा कर चुका है और उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इंस्पेक्टर सिंह विवादों में घिरे हैं। बीते महीने अगस्त में धानेपुर थाना क्षेत्र में यूरिया खाद वितरण के दौरान सैकड़ों महिलाओं के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। माधवगंज सहकारी समिति पर खाद के लिए लंबी कतार में लगी महिलाओं को नियंत्रित करने के नाम पर इंस्पेक्टर सिंह ने खुद मोर्चा संभाला था। महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में उन्होंने महिलाओं को धक्का देकर हटाया था, जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पुरुष अधिकारी का महिलाओं को शारीरिक रूप से स्पर्श करना अनुचित, विभाग और सरकार द्वारा महिला पुलिस की व्यवस्था होने के बावजूद ऐसी कार्रवाई क्यों? स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि इससे उनकी गरिमा का अपमान हुआ। एक प्रभावित महिला ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हम खाद लेने आई थीं, न कि धक्का मुक्की झेलने। इंस्पेक्टर साहब का व्यवहार डरावना था। “वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट किया कि निर्भय सिंह जैसे अधिकारी विभाग को बदनाम कर रहे हैं। एक ट्वीट में लिखा, “पुलिस गुंडों से लड़ेगी या खुद गुंडागर्दी करेगी?” उच्चाधिकारियों में भय न दिखने से निरंकुशता के आरोप लग रहे हैं। एसएसपी गोंडा ने कहा, “मामले की जांच चल रही है, उचित कार्रवाई होगी।” लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा। यह घटनाक्रम गोंडा पुलिस की विश्वसनीयता पर कलंक है। जनता में असंतोष बढ़ रहा है, और विभाग को तत्काल कार्रवाई और सुधार की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *