February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयकर विभाग ने गरीब किसान को भेजा करोड़ों के टर्नओवर की नोटिस,पीड़ित ने पुलिस और अधिकारियों से की शिकायत

1 min read
Spread the love

अयोध्या /बीकापुर।
कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक गरीब किसान को करोड़ों रुपए टर्न ओवर किए जाने के संबंध में आयकर विभाग द्वारा जीएसटी का नोटिस मिलने के बाद पीड़ित और गांव के लोग दंग हो गए हैं। आयकर विभाग द्वारा नोटिस मिलने के बाद पीड़ित गरीब किसान मानसिक रूप से परेशान हो गया है। पीड़ित द्वारा प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पाठक को नोटिस मिलने की जानकारी दी गई। उसके बाद प्रधान के साथ बीकापुर कोतवाली पहुंचा और शिकायत पत्र देकर इंस्पेक्टर लालचंद सरोज को पूरे मामले से अवगत कराया। तथा मामले की जांच करके उनके नाम से जीएसटी नंबर बनाकर करोड़ों का टर्नओवर करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। सराय खरगी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र रामसुंदर सिंह द्वारा बताया गया कि वह काफी गरीब है। किसी द्वारा उनके नाम जीएसटी बनवाई गई है। बताया कि आयकर विभाग द्वारा धारा 148 के अंतर्गत उन्हें 11 करोड़ 91 लाख 61 हजार 120 रुपए लेनदेन किए जाने का नोटिस भेजा गया। जबकि वह इससे अनभिज्ञ है। कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *