February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

13 साल का एक लड़का विमान के पहिए में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंचा,लोग देखकर हैरान परेशान

1 min read
Spread the love


अफगानिस्तान का 13 साल का एक लड़का विमान के पहिए में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। जिंदा देखकर हर कोई हैरान, भारत में इस तरह का यह दूसरा मामला।
यह अफगानिस्तान की केएएम एयर (KAM Air) की फ्लाइट RQ4401 थी, जो एयरबस A340 विमान पर उड़ी। काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8:46 बजे (IST) रवाना हुई और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 पर सुबह 10:20 बजे लैंड की। लड़के का इरादा ईरान जाने का था, लेकिन गलत फ्लाइट पर चढ़ गया। वह काबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों के पीछे-पीछे जाकर (टेलगेटिंग) सुरक्षा जांच से बच गया और बोर्डिंग के दौरान व्हील वेल में छिप गया। वह कुर्ता- पायजामा पहने हुए था। लैंडिंग के बाद यात्री उतर चुके थे। टर्मिनल 3 के टैक्सीवे पर एक ग्राउंड हैंडलर ने प्रतिबंधित क्षेत्र (एप्रॉन) में लड़के को टहलते देखा। उसने तुरंत अलर्ट किया। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने उसे हिरासत में लिया और फिर एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।लड़का नाबालिग होने से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टरों ने पाया कि लड़का हाइपोथर्मिया या ऑक्सीजन की कमी से प्रभावित नहीं था। विशेषज्ञों के अनुसार, व्हील बे में एक बंद, दबाव वाला स्पेस मिला होगा, जिसने उसे बचाया। ऊंचाई पर तापमान -50°C तक गिर जाता है, लेकिन लड़का ‘सस्पेंडेड एनिमेशन’ जैसी स्थिति में चला गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *