February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

श्री सिंह राय अवधी साहित्य विकास संस्थान के संयोजन में मनाया गया तृतीय वार्षिकोत्सव  अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह व कवि सम्मलेन

बल्दीराय सुल्तानपुर

जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ स्थित एक लान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन तथा श्री सिंह राय अवधी साहित्य विकास संस्थान का  तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें अनेकों जनपद  व नेपाल से आये हुए  कवि व कवियत्रीयों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सिंह (अर्चक) व मंच का संचालन कर रहे
ज्ञानेन्द्र पांडेय (अवधी मधुरस)  
ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्चन कर किया तथा तत्पश्चात आये हुए कवियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र तथा  स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात
अमेठी जनपद के कवि  सुशील चन्द्र पाण्डेय द्वारा  लिखी गई (स्वतन्त्रता बनी रहे )काव्य पुस्तक का विमोचन किया गया।कार्य क्रम  की अध्यक्षता  कवि इंद्रेश  भदौरिया ने की
तत्पश्चात  नेपाल से आई हुई कवियत्री सुशीला वैश्य ने अपनी  अवधी कविता
(ऐ पहूना यहीं मिथिलए में रहूं न, जौनय सुखबा ससुरारी मां तौनय सुख कहूं न
ऐ पहूना यहीं मिथिलए में रहूं न )आदि
कविताओं से ओतप्रोत कर दिया वहीं
नेपाल से ही पधारे कवि मगही सिंह ने
वीर रस की अवधी कविता (वो भी था लाल वतन का जिसने मारी मेरे गोली ,
भगवान भला हो उसका जिसने वो गोली
मारी) आदि कविताओं से ओतप्रोत कर दिया तथा आये हुए तमाम कवियों ने अपनी कविताओं से छटा बिखेरी जिसे सुन उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।इस अवसर पर नेपाल से पधारे डा जनार्दन आचार्य , किरन आचार्य ,राजेन्द्र वैश्य तथा अमेठी से ज्ञानेन्द्र आचार्य (मधुरस) ,
शिवबहादुर सिंह ( दिलवर)रायबरेली ,
रामदुलारे सिंह (सुजान) , अयोध्या से भवानी प्रसाद तिवारी (विभोर), बाराबंकी से वेदप्रकाश सिंह, ममता सिंह सहित पचासों कवि व श्रोता मौजूद रहे।

अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *