February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व अल्जाइमर दिवस पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

बांदा

विश्व अल्जाइमर दिवस पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी की देखरेख में जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मनोरोग चिकित्सक डॉ हरदयाल, डॉ साहब हुसैन, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी द्वारा वृद्धो की काउंसलिंग व उपचार किया गया साथ ही याददाश्त बढ़ाने के लिए वृद्धो को योग व प्राणायाम की सलाह दी गई। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बातचीत को भूलना, चीज़ों को याद रखने में परेशानी. समय और स्थान के बारे में भ्रम होना, रास्ता भटक जाना. अल्जाइमर रोग के लक्षणों के अंतर्गत आता है। वृद्धो को भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम त्रिकोणासन आदि बताए गए। शिविर में साइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ फार्मासिस्ट मनीष मिश्रा अशोक कुमार आदि ने अपना सहयोग दिया व मैनेजर श्याम किशोर त्रिवेदी ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अल्जाइमर दिवस के विषय में बताया गया कि विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के बारे में जागरूकता बढ़ाना, लोगों को इस बीमारी के बारे में शिक्षित करना और प्रभावित व्यक्तियों तथा उनके परिवारों को समर्थन देना है. यह दिवस अल्जाइमर से जुड़े कलंक को कम करने और इस बीमारी के लक्षणों, कारणों व उपचार के बारे में जानकारी फैलाने के लिए एक वैश्विक पहल है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *