पुलिस के द्वारा बुजुर्ग पूर्व प्रधान का गला दबाकर हत्या करने के प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
1 min readअमानीगंज अयोध्या
खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में बुजुर्ग पूर्व प्रधान का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
बुजुर्ग पूर्व प्रधान चंद्र मोहन श्रीवास्तव (87) 27 जुलाई को अपने घर के बरामदे में रात 9 बजे लेटे हुए थे आरोप है कि तभी आरोपी सेवानिवृत्त वृद्ध आनंद द्विवेदी और उनके बेटे दिलीप कुमार द्विवेदी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने पर परिवार के सदस्य पहुंचे तो आरोपी भाग गया था।पूर्व प्रधान के पुत्र भानु प्रकाश श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट में गले में चोट आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाकर मुख्य आरोपी आनंद दुबे को गिरफ्तार कर लिया।वहीं सह आरोपी बेटा दिलीप कुमार द्विवेदी अभी फरार है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाकर आरोपी आनंद द्विवेदी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
दिनेश कुमार

