पुलिस टीम ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बच्चों को 24 घंटे में किया बरामद: परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया:
1 min readधम्मौर सुल्तानपुर
शुक्रवार को जिले के शिव शक्ति बालिका इंटर कालेज दिखौली से स्कूल से निकले तीन बच्चे 1.प्रिंस 2.जिगर 3.अर्पित को धम्मौर पुलिस ने तत्परता और सक्रियता से बरामद कर लिया है, बताया जा रहा है कि ये बच्चे जनपद के रेलवे स्टेशन से बरामद हुए हैं, पुलिस ने बच्चों से पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द किया।
इस पूरे अभियान में प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता, और कुशल समन्वय की बदौलत बच्चे अपने परिवारो से मिल सके। परिवारजनों प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनकी सूझबूझ से इस मामले का समाधान संभव हो सका। इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 श्री रामजी, उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, हे0का0 सुशील शुक्ला, हे0का0 कफील अहमद, हे0का0 कुनाल गौतम,का0 अजय कुमार राना, का0 राजन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

