ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ में एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का तीसरे बैच का अंतिम दिवस विधिवत सम्पन्न—#
1 min readमहुआ ब्लॉक में एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का तीसरे बैच का अंतिम दिवस सम्पन्न
महुआ-20-सितंबर
खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन में संचालित एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के तीसरे बैच का अंतिम दिवस गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
अंतिम दिवस पर संदर्भदाता रामप्रकाश यादव, जयप्रकाश शुक्ला, शिवम गुप्ता, गुलाब द्विवेदी एवं रूपनारायण गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को भाषाई, गणितीय तथा अंग्रेजी विषयों पर सूत्रानुसार गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में जहाँ भाषा के कठिन बिंदुओं को सरल उदाहरणों से स्पष्ट किया गया, वहीं गणितीय अवधारणाओं को खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। साथ ही अंग्रेजी विषय को लेकर भी व्यावहारिक अभ्यास कराए गए।
प्रशिक्षण में गार्गी दीक्षित और कात्यायनी जैसी उत्साही प्रशिक्षणार्थिनियों ने मंच पर अपनी सक्रिय भागीदारी से सबका ध्यान आकर्षित किया। इनके अतिरिक्त ब्रम्हचारी, शिखा, रचना, नूरजहाँ सिद्दीकी, आराधना, वंदना वर्मा, शशिकांत उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, रजनी चौरसिया, राजकरन, अरुण कुमार, सीता रजक, रामशरण साहू, मनीषा गुप्ता, संघमित्रा, सुनील कुमार, लीलावती, अनुराधा, संतोष कुमार धुरिया, लालमनि, ज्योत्सना तिवारी, सुनीता, सीता, संतोष कुमारी, संगीता, विनीता, रेखा वर्मा, प्रेमचंद, रामनारायण, वंदना तिवारी, निशा अवस्थी, महेन्द्र शर्मा, गणेश, फूलसिंह सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी विषयगत जिज्ञासाओं को पटल पर रखा।
सभी प्रश्नों का तत्काल समाधान संदर्भदाताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग सुनील कुमार. दानिश लेखाकार के नेतृत्व में प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने अपने “स्वत: वृक्षारोपण अभियान” के तहत सभी शिक्षकों से कम-से-कम एक-एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

अवध स्पीड न्यूज
