देवा शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत अटल सेवा केन्द्र पर सेवा पर्व पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readतीन भाईयों के विरासत का नामांतरण हुआ दर्ज
धौलपुर, राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल जय गणेश देवा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसई सामन्ता के अटल सेवा केन्द्र पर सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. साधना शर्मा उपखण्ड अधिकारी धौलपुर के समक्ष सुग्रीव, कप्तान, नरेश वगैरा पुत्र स्व. देवाराम ने उपस्थित होकर विरासत के नामांतरण दर्ज करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया एवं शिविर प्रभारी डॉ. साधना शर्मा को बताया कि हमारे पिताजी देवाराम का निधन 19 जनवरी 2010 को हो चुका है। लेकिन पिछले 15 वर्षा से हमारा विरासत का नामान्तरण नहीं खुला है। षिविर प्रभारी ने मौके पर पटवारी व गिरदावर को विरासत की जॉच कर ग्राम भिलगवां के खसरा नम्बर 117, 118 मे विरासत दर्ज कर परिवादी को राहत दिलाई गई।
नामांतरण के पूरा होते ही किसानों ने राहत की सांस ली, क्योंकि अब वे अपनी भूमि से जुड़ी सभी योजनाओं, मसलन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
