February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

1 min read
Spread the love

कुमारगंज/अयोध्या

अयोध्या जनपद कुमारगंज के पूरे भदई शुक्ल गांव में 40 वर्षीय दिलीप कुमार शुक्ला का शव उनके घर के एक कमरे में छत के पंखे से गमछे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे दिलीप की पत्नी ने कमरे में शव देखा तो वह चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल कुमारगंज थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने के दरोगा धनीराम वर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और आवश्यक कार्यवाही शुरू की परिजनों के अनुसार, दिलीप कुमार शुक्ला नशे के आदी थे और अक्सर इसका सेवन करते थे। उनके इस व्यवहार के कारण परिवार में अक्सर तनाव रहता था। दिलीप के तीन बेटे हैं कुमारगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, मृतक नशे का आदी था, और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो। फिर भी, हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *