February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री नगर चौराहे पर स्थापित हो सम्राट अशोक की प्रतिमा, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

1 min read
Spread the love

बांदा

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर इन दिनों शहर के विभिन्न चौराहों के सुंदरीकरण और सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
चौराहों के सुंदरीकरण के बीच विभिन्न समाजों के लोग प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग भी कर रहे हैं।
शहर के कई चौराहों पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाई भी गई हैं। इसीक्रम में अब अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने भी शहर के गायत्री नगर चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित करने की मांग बुलंद करनी शुरू कर दी है।
गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा की अगुवाई में समाज के लोगों ने कलेेक्ट्रेट पहुचंकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कुशवाहा महासभा के लोगों ने कहा है कि इस समय शहर के गायत्री नगर चौराहे में सुंदरीकरण का काम चल रहा है।
अखंड भारत की स्थापना करने और देशा को राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ देने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिभा स्थापित की जानी चाहिए।
ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से परिचित हो सकें और उनकी ऐतिहासिक विरासत के प्रति लोेगों में जागरूकता आ सके। महासभा के लोगों ने गायत्री नगर चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही चौराहे का नामकरण करने की मांग की है। कहा है कि इस पुनीत कार्य के लिए समाज के लोग हर संभव मदद को भी तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *