पुलिस की 52 टीमों ने अलग अलग 318 स्थानों पर दबिश देकर हिस्ट्रीशीटरो पर की बड़ी कार्यवाही
1 min readधौलपुर राजस्थान।
जिले में एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई का चला विशेष अभियान
धौलपुर पुलिस की 52 टीमों ने अलग अलग 318 स्थानों पर दबिशें देकर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, अवैध शराब, अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ में एवं वांछित अपराधियों सहित कुल 102 व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
आज अलसुबह से जिले भर में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर एवं अवैध हथियार, अवैध शराब व मादक पदार्थों का लगातार अवैध अपराध करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा डाली गई औचक रेड
08 फरार चल रहे वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई आईपीएस के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में आज अलसुबह से दोपहर तक एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत हार्डकोर, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया| इस अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड के सुपरवीजन में सभी थानों पर विशेष टीमे गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई| इस अभियान में करीब 212 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 52 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 318 स्थानों पर दबिश देकर 102 व्यक्तियों को गिरफ्तार/इंसदादी कार्रवाई की गई है। अभियान में 01 सामान्य प्रकरणों में वांछित, 08 स्थाई वारंटियों /पीओ को, 19 को अन्य अधिनियमों व इंसदादी कार्रवाई में 83 व्यक्तियों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|
आज अलसुबह से जिले भर में हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा डाली गई औचक रेड
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आज अल सुबह से ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने विशेष रणनीति बनाकर जिले के 90 हिस्ट्रीशीटरो के ठिकानों पर अचानक दबिश देकर उनकी अपराधों के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गई, उनके मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चैक किया गया, इस दौरान संदिग्ध पाये जाने पर 12 हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ इंसदादी कार्रवाई व 01 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज की कार्रवाई भी की गई है|
इसके साथ ही इस अभियान में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अन्तर्गत 13 हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया जिसमें से भी 01 के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है|
पुलिस की टीमों ने 08 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
एरिया डॉमीनेशन अभियान के अन्तर्गत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले भर में 08 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|
अभियान के दौरान अवैध शराब, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अभ्यस्त व्यक्तियों के ठिकानों पर भी पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया गया। इस दौरान आर्म्स एक्ट के 213 अभ्यस्त व्यक्तियों को चैक किया गया जिसमें 01 नवीन प्रकरण दर्ज किया गया और 26 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है, अवैध शराब के 259 अभ्यस्त व्यक्तियों को चैक किया गया तो 01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है एवं 48 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है एवं अवैध मादक पदार्थों के 15 अभ्यस्त व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया गया और 01 व्यक्ति के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि वांछित आरोपियों, ईनामी बदमाशों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ धौलपुर पुलिस का धरपकड़ का अभियान जारी रहेगा|
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

