February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री योगी के विकास के दावे, गांव के रास्ते की बदहाली, कीचड़ में फंसी जनजीवन की रफ्तार,विकास से कोसों दूर ग्रामीण

1 min read
Spread the love

कटरा बाजार,गोंडा।

विकासखंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा का माजरा अशोकवापुर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सबसे बड़ी समस्या है गांवों के मुख्य रास्तों की बदहाली। बरसात के दिनों में यह समस्या और भयावह हो जाती है। कच्चे रास्तों पर जगह-जगह पानी भर जाने से कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव के बच्चे स्कूल जाने में फिसलते -गिरते हैं, वहीं बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ट्रैक्टर और छोटे वाहन तक कीचड़ में धंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता सड़क बनाने का वादा तो करते हैं, लेकिन जीतने के बाद वादे धरे रह जाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि “गांव का रास्ता आज भी विकास से कोसों दूर है। यहां आने-जाने वाले लोग परेशान रहते हैं।” ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव का जीवन भी मुख्यधारा से जुड़ सके और लोग कीचड़ व परेशानियों से निजात पा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *