May 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन, गतिविधियों एवं पहेलियां से पढ़ाई में बढ़ती है रोचकता :- अजय गुप्ता

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरमारुपीपुर के प्रांगण में किया गया। बैठक में छात्र आधारित गतिविधियों और नवाचारों पर विशेष चर्चा हुई। नोडल शिक्षक अजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षण कार्य में गतिविधियों और पहेलियों का उपयोग करने से विषय रोचक बनता है जिससे बच्चे विषय वस्तु को आसानी से समझ पाते हैं।
बैठक में अजय द्विवेदी, सरोज बिंद, विजय कुमार यादव, मोहम्मद सरवर आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन डॉ अनिल चौरसिया ने व अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शशि भूषण पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, डॉ धीरज, बेनजीर बेगम, वंदना श्रीवास्तव, आनंद प्रताप सिंह, ध्रुव त्रिपाठी, वकार अहमद समेत कई अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *