महिला आरक्षियों ने जीता सेपक टकरॉ सुलतानपुर का नाम किया रोशन एसपी ने किया सम्मानित
1 min readसुलतानपुर
जिले की महिला आरक्षियों ने उत्तर प्रदेश की 20वीं सीनियर महिला/पुरुष सेपक टकरॉ चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया बरेली स्थित स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में महिला आरक्षी संध्या यादव एवं महिला आरक्षी रिचा मिश्रा ने प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने दोनों महिला आरक्षियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया एसपी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में सहभागिता से पुलिस बल के जवानों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता हैं यह सम्मान भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा देगा सम्मान समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे प्रतियोगिता में मिली सफलता से दोनों महिला आरक्षियों ने न सिर्फ सुलतानपुर पुलिस का गौरव बढ़ाया हैं बल्कि जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं पुलिस अधीक्षक ने आशा जताई कि आने वाले समय में आरक्षी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।

