डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने स्वशासी राजकीय महाविद्यालय में किया रक्तदान
1 min readसुल्तानपुर
सोमवार को डां.आरके दत्ता के निर्वाण दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने स्वशासी राजकीय महाविद्यालय में प्रेमचंद कुशवाहा के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियर्स के पदाधिकारी व सदस्यों ने रक्तदान किया,उक्त अवसर पर रक्तदानियो को प्रमाणपत्र देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डां.आरके मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई पुनीत कार्य नही हो सकता,सीएमएस डां.मिश्र ने रक्तदाताओं का हौसला बढाते हुए कहा कि आपके रक्त से किसको जीवनदान मिला आपको पता नही होता,परंतु जिसको भी जीवनदान मिलता है,उसका पूरा कुनबा आपके प्रति कृतज्ञता से झुक जाता है,और सदैव आपको उसकी दुआएं मिलती रहती है,रक्तदान के अवसर पर ब्लडबैंक प्रभारी डां. संजय सिंह, विजय चौधरी,धर्मेंद्र यादव, अनुराग गुप्ता,देवलाल, अनुराग पांडेय, शमशाद बाबा,संजू आदि मौजूद रहे।

