अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
1 min readनई दिल्ली
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी के नेतृत्व में आज इंदिरा भवन स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेंद्र यादव रहेl
इस अवसर पर देशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण उपस्थित रही और संगठन को मज़बूत बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सतत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
राजस्थान से भी महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की उपलब्धियों एवं अब तक के संघर्षों को याद करते हुए यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस राजस्थान एवं प्रभारी भरतपुर लीना शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं की आवाज़ बुलंद करती आई है और भविष्य में भी हर मोर्चे पर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

