February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा जीने की इच्छा नहीं, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परास गांव की रहने वाली युवती शिखा देवी पुत्री संतू खेंगर उम्र करीब 19 वर्ष रविवार की दोपहर अपने दूसरे कच्चे खपरैल मकान के लकड़ी की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के समय परिजन खेतों में काम करने के लिए गए थे, जब मृतक युवती की मां खेतों से घर वापस पहुंची तो देखा कि शिखा फांसी के फंदे पर झूल रही थी, और युवती की मौत हो चुकी थी।
ये नजारा देखते ही माँ चीखने चिल्लाने लगी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक यूनिट टीम जांच में जुट गई।
और युवती को फांसी के फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।
मृतक युवती के दाहिने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा मिला है, जिसमें लिखा था मेरे मरने की कोई वजह नहीं है।
बस जीने की इच्छा नहीं है मुझे अभिषेक के पास ही मुझे जलाना, इस घटना से परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *