February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वैचारिक परम्परा के व्यापक प्रसार को समर्पित होगा मां ज्वाला महोत्सव

1 min read
Spread the love

अयोध्या की प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वैचारिक परम्परा के व्यापक प्रसार को समर्पित होगा मां ज्वाला महोत्सव 2025

स्थान: खिरौनी, नगर पंचायत अयोध्या

मां ज्वाला फाउंडेशन, खिरौनी नगर पंचायत अयोध्या द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां ज्वाला महोत्सव 2025 की तैयारी बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह एडवोकेट ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा

“इस वर्ष का मां ज्वाला महोत्सव अयोध्या की प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वैचारिक परम्परा के व्यापक प्रसार को समर्पित होगा। आयोजन की प्रत्येक गतिविधि में जन सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए सांस्कृतिक समृद्धि का समावेश किया जाएगा।”

फाउंडेशन के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा

“तीन दिवसीय मां ज्वाला महोत्सव 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा। हम सभी मिलकर इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का भी माध्यम बनेगा।”

महोत्सव में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम:

लोक नृत्य,भजन संध्या,
लोक गायन,कवि सम्मेलन

संगोष्ठी,फरवाही नृत्य

एक शाम मां के नाम – पूज्य नवल किशोरी जी एवं भारत माता की आरती ,सम्मान समारोह एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम”

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रबंधक प्रशान्त शुक्ला, सदस्य पंकज पांडेय, अंशुमान श्रीवास्तव, राम भवन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मंच सज्जा, स्थानीय कलाकारों की भागीदारी तथा जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मां ज्वाला फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और नागरिकों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *