February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऋषभ शर्मा को मिलेगा हरियाणा में सम्मान, समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या

पुलिस ऑफिस में नियुक्त बलराम के पुत्र ऋषभ शर्मा को अपनी पढ़ाई के साथ गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के कारण हरियाणा राज्य के करनाल में यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ऋषभ को यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित संस्था निफा द्वारा आयोजित चार दिवसीय रजत जयंती समारोह में प्रदान किया जायेगा। ऋषभ शर्मा अपनी पढ़ाई के साथ एसआई रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल में भिक्षावृत्ति से जुड़े गरीब असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है।और इनके द्वारा संचालित हम सबका स्कूल हांसापुर अयोध्या में बाल श्रम से जुड़े बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं। सम्मान मिलने की घोषणा और आमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर समाजसेवियों ने शहर के होटल में जलपान के साथ उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर लोक पायलट राजन यादव,पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव,समाजसेवी शादमान खान, प्रोफेसर राकेश कुमार मिश्रा,विनय कुशवाहा, मां शेरावाली न्यायधाम चैरिटेबल ट्रस्ट अयोध्या की अध्यक्ष सीता पत्नी बलराम,पत्रकार संजय यादव, पत्रकार दीपक शर्मा,वेद प्रकाश,अनूप मिश्रा,पत्रकार अशोक तिवारी जुर्म की दुनिया, शहजादे कुरैशी,फहद अली,प्रिंस शर्मा ने मौजूद रहकर बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *