February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कांड पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा पीड़ित परिवार से मिलने

1 min read
Spread the love

बहलोलपुर सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कांड पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

सुल्तानपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। यह प्रतिनिधिमंडल 15 सितंबर 2025 को कुड़वार ब्लाक के बहलोलपुर ग्राम सभा में दिनेश गुप्ता की पुत्री के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना में शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के बाद घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सपा मुख्यालय, लखनऊ में प्रस्तुत करेगा।

गौरतलब है कि बहलोलपुर की इस दर्दनाक घटना से पूरे सुल्तानपुर जिले में आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है। सपा नेतृत्व ने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *