शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा 15 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को भेजेगा ज्ञापन
1 min readबांदा
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा 15 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को भेजेगा ज्ञापन

टीईटी प्रकरण में शैक्षिक महासंघ का ज्ञापन 15 सितंबर को
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि दिनाँक 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने एवं पदोत्नति हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा( टी.ई.टी.) की अनिवार्यता के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनाँक 01 सितम्बर 2025 को जारी आदेश के बाद समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित खबरों से फैले भ्रम को दूर करने हेतु आर.टी.ई. एक्ट एवं एन.सी.टी.ई. की अधिसूचना के आलोक में स्पष्ट
निर्देश जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर पूरे देश के प्रत्येक जिले से एक साथ प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिए जाने के कार्यक्रम के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार को सम्बोधित अनुरोध-पत्र सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 15 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया है ।
जिसके क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बांदा दिनांक 15 सितम्बर 2025 को समय-3.00 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार को सम्बोधित अनुरोध पत्र प्रेषित करेगा।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह एवं संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे द्वारा शिक्षकों से अपनी सेवा सुरक्षा करने हेतु इस ज्ञापन कार्यक्रम भारी से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
