February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीएम कार्यालय पर युवक से हुई अभद्रता, अनूप गुप्ता बोले, क्या मैं तुम्हारे बाप का नौकर हूं

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर डीएम कार्यालय में युवक से अभद्रता, अनूप गुप्ता बोले– क्या मैं तुम्हारे बाप का नौकर हूं

  • IGRS विभाग के कर्मचारी पर युवक का आरोप, आवेदन महीनों से लंबित, तूल पकड़ा मामला तो जारी हुआ प्रमाण पत्र

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के IGRS विभाग में मंगलवार को हंगामे का माहौल बन गया। जयसिंहपुर गाडौली निवासी अंकित विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि मार्च माह में उन्होंने सम्बन्ध प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी उसका निस्तारण नहीं हुआ।

अंकित विश्वकर्मा का कहना है कि मंगलवार को वह दोपहर करीब 1 बजे विभाग में पहुंचे और जिम्मेदार कर्मचारी अनूप गुप्ता से मामले के निस्तारण की गुहार लगाई। युवक ने बताया कि वह लखनऊ में नौकरी करता है और सिर्फ एक दिन की छुट्टी पर घर आया है, इसलिए जरूरी काम जल्द निपटाना चाहता था। लेकिन कर्मचारी ने उसे डांटते हुए कहा “5 बजे आना।”

युवक का आरोप है कि दोबारा विनती करने पर अनूप गुप्ता भड़क गए और अपशब्द कहते हुए बोले– “क्या मैं तुम्हारे बाप का नौकर हूं?” इतना ही नहीं, उन्होंने युवक को कार्यालय से बाहर भगा दिया।

घटना के बाद कार्यालय में मौजूद अन्य लोग भी सकते में रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह का व्यवहार आम हो चला है। वहीं, पीड़ित युवक ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही, लेकिन मामला तूल पकड़ता देख करीब शाम 6 बजे प्रमाण पत्र जारी हुआ

ज्वाइनिंग से अब तक डीएम कार्यालय में तैनात है कर्मचारी
जानकारी के अनुसार अनूप गुप्ता की तैनाती ज्वाइनिंग के बाद से ही सुल्तानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में है। फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पीड़ित के आरोप ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *