February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाड़ी में अटल जन सेवा शिविर आयोजित

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बाड़ी में अटल जन सेवा शिविर आयोजित

सरकार की जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को बाड़ी के पंचायत समिति सभागार में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पीड़ित को राहत व संतुष्टि दिलवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक हित के कई परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समुचित कार्यवाही कर समाधान हेतु निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपने मुद्दे और समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। जिला कलेक्टर ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरण सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के लिए प्रेषित किए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थियों को वास्तविक राहत आ लाभ मिले।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी शिविर में प्राप्त होने वाले परिवादों का हर संभव समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों को सही जानकारी देकर सहानुभूति पूर्वक परिवादों का निस्तारण किया जाये। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के उपरांत पंचायत समिति बाड़ी का निरीक्षण किया। विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत समिति परिसर की साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *