तेरियां अस्थाई गौशाला की दुर्दशा,देख लोगों के उड़े होश अधिकारी हुए खामोश
1 min read
भीटी अंबेडकरनगर
जनपद के ग्राम पंचायत तेरियां अस्थाई गौशाला का मामला ग्राम प्रधान व गौशाला कर्मियों की लापरवाही आयी सामने अस्थाई गौशाला का वीडियो हुआ वायरल
वहीं पर गौशाला में गौवंश को लिए खाने पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है
गौशाला में लगभग आधा दर्जन गौवंश पड़े मिले मृतक वहीं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला से बहुत ही भीषण दुर्गंध आ रही थी तो वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा जाकर गौशाला का वीडियो बनाया वीडियो बनाने के बाद अधिकारियों से शिकायत की वहीं पर अधिकारियों के द्वारा जांच का आश्वासन दिया गया और कार्रवाई की बात कही लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि गौशाला में मृतक पडे गौवंश का शव जो की गौशाला कर्मियों के द्वारा शव को दफन भी नहीं करवाया जाता है और गौशाला में पड़ा दुर्गंध देता
रहता है वहां के आसपास के लोगों का दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है । लोग बिमारीयों का शिकार हो रहे हैं ।

