February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रिटायर्ड रेल कर्मी के घर दिन-दहाड़े चोरी, नकाबपोश बदमाश सोने का झाला और नकदी लेकर फरार

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम माड़ा में बुधवार को दिन-दहाड़े एक रिटायर्ड रेल कर्मी के घर में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश घर के पीछे के रास्ते से घुसे और सोने का झाला व पांच हजार रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब माड़ा से मवई जाने वाले मार्ग पर स्थित रिटायर्ड रेल कर्मी साधु के परिजन अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनाई दी। परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि तीन नकाबपोश बदमाश बक्से को उलट-पुलट रहे थे। परिजनों को देखते ही बदमाश भागने लगे। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन बदमाश घर के पीछे लगे गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश एक सोने का झाला और पांच हजार रुपये नकदी ले जाने में सफल रहे। सूचना मिलते ही छपिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और बदमाशों की तलाश में छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है, और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *