नवनियुक्त 30 अनुदेशको को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये
1 min readबांदा
रोजगार की लहर हर गांव -हर शहर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियुक्त किए गए 1510 व्यवसायिक शिक्षकों (अनुदेशकों ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण जनपद बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जनपद में आयोजित कार्यक्रम में
इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, एमएलसी बाबूलाल तिवारी एवं जिलाधिकारी जेo रीभा ने जनपद के नवनियुक्त 30 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए ।
कार्यक्रम में उपस्थित नव नियुक्त अनुदेशकों एवं आईटीआई के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद ने नवनियुक्त अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों में अनेको महत्वपूर्ण कार्य किए हैंl
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में स्किल इंडिया एवं कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैंl उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना बुंदेलखंड में की जा रही है l
उन्होंने नवनियुक्त अनुदेशक से कहा कि वह अपने पद एवं दायित्व का कुशलता से निर्वहन करें lउन्होंने कहा कि कौशल विकास में विद्यार्थी आत्मनिर्भर होकर स्व रोजगार प्राप्त कर सकेंगे l
उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास एवं स्किल इंडिया तथा नॉनवेज संदेशों का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा ।
कार्यक्रम में एमएलसी श्री बाबूलाल तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षकों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं तथा गत दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैंl
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज अनुदेशकों को व्यवसायिक शिक्षा में शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहे हैं lउन्होंने कहा कि सरकार निरंतर पारदर्शी एवं निष्ठा के साथ नियुक्तियां प्रदान कर लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैl उन्होंने कहा कि रात दिन मेहनत करने वालों को नियुक्ति पत्र अनुदेशकों के प्रदान किया जा रहे हैं l, उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती हैl
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती जे o रीभा ने नवनियुक्त अनुदेशकों से कहा कि वह अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से निर्वहन करेंl उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य, के साथ निरंतर आगे बढ़ाने की कामना कीl
कार्यक्रम में माo जल शक्ति राज्य मंत्री, एमएलसी ,जिला अध्यक्ष भाजपा एवं जिलाधिकारी ने जनपद बांदा के नवनियुक्त 30 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जिसमें निलेश सेगर, सिया राज सिंह ,आलोक कुमार, अजीत सिंह, कुमारी अर्चना शिवहरे, श्रीमती सोनम अहिरवार, प्रदीप कुमार पटेल, निहाल यादव, विनय सिंह ,विनोद कुमार ,राहुल कुमार तथा श्रीमती रंजना कुशवाहा एवं अन्य अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गएl
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे, प्रधानाचार्य आईटीआई श्री अमित पटेल श्री देशराज सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं आईटीआई के छात्र-छात्राएं तथा नवनियुक्त अनुदेशक उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना भारती द्वारा किया गया ।

