संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न
1 min readसंगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न
21 से 23 सितम्बर तक हिना रिसोर्ट, धौलपुर में होगा तीन दिवसीय आवासीय शिविर
मरैना राजस्थान
कांग्रेस सेवादल धौलपुर की ओर से रविवार को मरैना में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक में 21 से 23 सितम्बर तक हिना रिसोर्ट, धौलपुर में होने वाले संगठन सृजन आवासीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह शिविर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश एवं प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित होगा।
तीन दिवसीय शिविर में संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं भविष्य की रणनीति जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया, जिससे नई ऊर्जा, उत्साह और कार्यकुशलता का संचार होगा।
जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का मूल उद्देश्य राष्ट्र सेवा, भाईचारा, एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करना है। उन्होंने शिविर को केवल शिक्षण का मंच नहीं, बल्कि एकजुटता और अनुशासन का प्रतीक बताया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि शिविर की सफलता हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और समर्पण से निभाएगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा दोहराते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और सेवा भावना को घर–घर तक पहुँचाएँगे।
बैठक में प्रमुख रूप से
ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोसी शर्मा विधानसभा अध्यक्ष कुमर सेन लोधा, धीरज शर्मा लाला ,लोकेंद्र कंडेरा सोनू यादव बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष विनेश सचिव सालिगराम उप प्रधान प्रतिनिधि भरत सिंह लोधा सरपंच मरैना नानिकराम अतर सिंह लोधी उप सरपंच इंद्र सिंह लोधा सियाराम पहाड़िया मुकंद लोधा महाराज सिंह बहादुर गिरवर जगदीश, दिनेश, गौरव, सौरव और धीरज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

