February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पढाई के साथ खेल और मनोरंजन भी आवश्यक- डब्बू तिवारी

1 min read
Spread the love

पढाई के साथ खेल और मनोरंजन भी आवश्यक- डब्बू तिवारी

बच्चों के ज्ञान वर्धन के लिए स्कूल में दिखाई गयी छावा फिल्म।
अमानीगंज अयोध्या
शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के आदर्श कांवेंट पब्लिक स्कूल राम नगर अमावा सूफी में सत्र परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने भरपूर मनोरंजन का लुफ्त उठाया। और जंगल बुक मोरल स्टोरी के साथ छावा जैसी ऐतिहासिक एवं देशप्रेम से जुड़ी लघु फिल्म का प्रर्दशन किया गया।
स्कूल के स्मार्ट क्लास में बनाये गए होम थियेटर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जहाँ स्कूल के पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र तिवारी डब्बू ने रिवेन काट कर तालियों के गडगडाहट के साथ बच्चों को पापकांन देकर फिल्म प्रर्दशन का शुभारंभ किया। इससे पहले सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पा अर्चन के अवसर पर बोलते हुए श्र तिवारी ने कहा कि बच्चों के जीवन में पढाई का बोझ बहुत ज्यादा होता है, इसलिए खेल कूद के साथ बच्चों के लिए अनुकूल मनोरंजन की भी ब्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों में सीखने की छमता का विकास लघु फिल्मों के माध्यम से किया जा सकता है, क्योंकि ऐतिहासिक और शिक्षाप्रद फिल्मों को देखकर ही बच्चे उन्हें याद कर लेते हैं।स्कूल द्वारा बच्चों के लिए पापकांन काउंटर के साथ आईसक्रीम स्टाल लगवाया गया। जहाँ बच्चों ने एक ओर गर्मागर्म पापकांन का लुफ्त उठाया तो दूसरी ओर ठंडी आईसक्रीम का मज़ा लिया।
स्कूल के इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अक्षय प्रताप सिंह, नंदनी शुक्ल, शायरा बानो उत्कर्ष उपाध्याय साक्षी चौरसिया अंशिका पांडेय आदर्श शुक्ल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *