February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर जय श्री राम युवा संगठन की खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पावर हाउस मैदान में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर जय श्री राम युवा संगठन की खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक सूरज मिश्रा और अमित तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद और पंजा जैसे खेल शामिल थे।

कबड्डी में 17 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में 5 टीमें शामिल हुईं। पंजा प्रतियोगिता में 45 और लंबी कूद में 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, अभिषेक भद्र सिंह, बृजेश पांडे, दिनेश चौबे, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे, महेंद्र चौरसिया, नितिन पाठक, सुधीर तिवारी और राजेश पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष आशीष सोनी, नीरज मिश्रा, आरिफ, अंशु और चंदन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *