शिक्षक दिवस सीआईटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min readहैरिग्टनगंज अयोध्या
हैरिग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत सीआईटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया गया, इंस्टीट्यूट के संचालन डायरेक्टर अरूण कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है,इस अवसर पर हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुरुआत किया, चौकी प्रभारी ने सीआईटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के छात्र एवं छात्राओं को ट्रीपल्सी का सर्टिफिकेट वितरण करके उनके उज्जवल भविष्य का कमाना करते हुए कहां कि आप सभी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने मार्ग पर निरंतर चलना होगा तभी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे, चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारियां दी उन्होंने कहा कि आज कल नवयुवक लोग साइबर क्राइम के शिकार बनते आ रहे हैं, हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि इससे बचने के लिए आपको अनजान व्यक्ति के द्वारा फोन पर बताएं गए लिंक और ओटीपी न शेयर करें, यदि आप लोग साइबर क्राइम के शिकार बनते हैं तो आप टोल फ्री नम्बर 1930 पर तत्काल सूचना दे, कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनकाल पर संबोधन किया कहा कि इंसान के जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है. बिना गुरु के ज्ञान को पाना असंभव है. शिक्षक के आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं. हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है. इस दिन हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. वे स्वयं ही एक महान शिक्षक थे. उनका व्यक्तित्व श्रेष्ठ था. उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए. उन्होंने कहा था,“ मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गर्व का विषय होगा.”

इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम और तरह-तरह की एक्टिविटीज का आयोजन होता है. बच्चे और शिक्षक दोनों ही सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं. स्कूल और कॉलेज सहित अलग-अलग संस्थानों में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. दिनभर कार्यक्रम और सम्मान का दौर चलता है. इस दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती मनाई जाती है.
शिक्षक दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. प्राचीन काल से ही गुरूओं का बच्चों के जीवन में बड़ा योगदान रहा है. गुरुओं से मिला ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं. शिक्षक दिवस सभी शिक्षकों और गुरुओं को समर्पित है. इस दिन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है. भारत में शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को अर्पित करने का उत्सव और अवसर है. वे हमें जीवन विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं.
राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के एक विद्वान राजनयिक, भारत के उप-राष्ट्रपति, राष्ट्रपति और सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं. उनका कहना था कि जहां कहीं से भी कुछ सीखने को मिले, उसे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए. वह पढ़ाने से ज्यादा बच्चों के बौद्धिक विकास पर जोर देने की बात करते थे. वह पढ़ाई के दौरान काफी खुशनुमा माहौल बनाकर रखते थे. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए गए थे.
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मुस्कान, शालीन, पलक पाल, लक्ष्मी सिंह, रेखा पांडेय, रीमा विश्वकर्मा, अंजना कुमारी अतुल कुमार, प्रवेश पांडेय , निखिल पांडेय आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।।
