पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में अध्यापकों ने किया सामूहिक उपवास
1 min readपुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच बांदा के तत्वाधान में अध्यापकों ने किया सामूहिक उपवास
बांदा

अटेवा पेंशन बचाओ मंच बांदा के डीआईओ एस कार्यालय के पास शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ओपीएस के लिए सामुहिक उपवास किया
बताते चलें कि पूरा मामला बांदा शहर स्थित डीआईओएस कार्यालय से सामने आया हुआ है जहां पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में किया गया सामूहिक उपवास का कार्यक्रम इस दौरान सैकड़ो की तादाद में मौजूद रहे शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक
वहीं अटेवा पेंशन बांदा संयोजक जय नारायण श्रीवास के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच बांदा के तत्वाधान में सभी जिलों में आज उपवास का कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया गया है जिसमें बांदा जनपद में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम किया गया है इस दौरान लगभग 800 शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है और हमारी मांग है कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
