गणपति बप्पा के प्रांगण में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
1 min readबांदा
शहर अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक स्थित गणपति बप्पा महाराज जी के प्रांगण पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा का आयोजन श्री गणेशाय नवयुवक समाज के तत्वाधान में मोहल्ले वासियों के सहयोग से हर वर्ष की बात इस वर्ष भी किया गया विशाल भंडारे का आयोजन भंडारे में लगभग 10000 की संख्या में श्रद्धालुओं को ग्रहण कराया गया प्रसाद
वहीं समिति के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री गणेशाय नवयुवक समाज के द्वारा लगभग 11 वर्षों से हम लोग गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं और तभी से ही यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन मोहल्ले वासियों के सहयोग से किया जाता है जिसमें लगभग 10000 लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है और सब लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

