February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जन-जागरूकता अभियान नेटवर्कर अगर आयुर्वेद सलाहकार बनकर दे रहा है आपको आयुर्वेदिक दवाएं तो हो जाइए सावधान

1 min read
Spread the love


जनजागरूकता अभियान नेटवर्कर अगर आयुर्वेद सलाहकार बनकर दे रहा है आपको आयुर्वेदिक दवाएं तो सावधान हो जाइए!

लखनऊ
नेटवर्किंग कंपनियों मे इस समय एक बड़ा खेल चल रहा है। कई नेटवर्कर खुद को कंपनी का “आयुर्वेद सलाहकार” बताकर लोगों को दवा खाने की सलाह दे रहे हैं और आयुर्वेदिक इलाज कर रहे हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह काम गैरकानूनी है।

👉 नियम साफ कहते हैं कि आयुर्वेदिक दवा का परामर्श केवल बी.ए.एम.एस. डिग्रीधारी चिकित्सक या पंजीकृत वैद्य ही दे सकते हैं। नेटवर्कर द्वारा आयुर्वेद सलाहकार बता कर दिया गया इलाज न केवल लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है बल्कि कानून का भी उल्लंघन है।

अवध स्पीड न्यूज़ चैनल ने इस पर एक जनजागरूकता सर्च अभियान शुरू किया है।
हम अपील करते हैं कि –

यदि किसी नेटवर्कर ने आपको “आयुर्वेद सलाहकार” बनकर दवा दी है,

यदि उस दवा से आपको नुकसान हुआ है या कोई लाभ नहीं मिला है,

तो आप अपना अनुभव और प्रमाण हमें साझा करें।

📌 भुक्तभोगी उपभोक्ताओं से मिले डाटा को हम इकट्ठा कर रहे हैं।
जैसे ही पर्याप्त तथ्य और रिपोर्ट सामने आएँगे, अवध स्पीड न्यूज़ चैनल कई राज्यों के उच्च न्यायालयों में या सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करेगा, ताकि इस पूरे मामले की न्यायिक जाँच हो सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

विशेषज्ञों का कहना है कि नेटवर्किंग के नाम पर चल रहे ऐसे प्रयोग आमजन के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग जागरूक हों, प्रमाण जुटाएँ और समय रहते आवाज उठाएँ।आइए हमारा साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *