अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश घायल हुई मौत, लोगों ने करवाया दफन
1 min readबांदा
अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी बाबा की मौत हो गई जिसका अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक करवाया गया यह घटना तिंदवारी रोड बड़ोखर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनेही मोड़ के पास हुई थी
आखिरकार बांदा जनपद में बेजुबान गोवंश सड़क एक्सीडेंट का शिकार कब तक होता रहेगा आखिरकार बांदा की जिम्मेदार अधिकारी इस पर कार्य क्यों नहीं कर रहे हैं या सिर्फ गोवंश के नाम पर धन लूटा जा रहा है गौशाला में गोवंश भूख से मर रहा है
क्योंकि लगातार विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी के द्वारा अवगत भी कराया जाता है लेकिन किसी प्रकार की उचित कार्रवाई नहीं की जाती सिर्फ दिखावा किया जाता है
यह एक्सीडेंट लगभग दोपहर 2:00 बजे हुआ था एक ट्रक के द्वारा जो कि ट्रक टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गया
पुलिस विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई भी पुलिस विभाग अधिकारी वहां नहीं पहुंचा
मौके में पचनेही ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे

