February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रेन के आगे कूदी 25 साल की लड़की, शव के पास आईफोन मिला, उस पर लोन वसूली की कॉल आ रही थी

1 min read
Spread the love

सोहावल/ अयोध्या

अयोध्या में 25 साल की लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। शव के पास आई फोन मिला। उस पर आई एक कॉल से उसकी शिनाख्त हुई। शव के पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- मैं बार-बार गलती कर रही थी। न अच्छी बेटी बन पाई न बहन। मुझे माफ करना। SI बृजेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया- युवती का नाम सौम्या शुक्ला था। वह देवकाली इलाके के चेला छावनी लालबाग इलाके की रहने वाली थी। लखनऊ-अयोध्या रूट पर सोहावल स्टेशन से 500 मीटर दूर शव मिला। ट्रैक से 3-4 फीट दूर पड़ा था। लड़की नीली जींस, रेड-ब्लैक टीशर्ट पहने थी। युवती का घर वहां से 30 किमी दूर है घटना सोमवार की है। ट्रेन ड्राइवर ने लड़की के सुसाइड की सूचना स्टेशन को दी। वहां से पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस पहुंची तो बगल में पड़े हुए आईफोन पर कॉल आ रही थी। यह कॉल किसी लोन कंपनी की ही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती ने किसी निजी कंपनी से लोन ले रखा था। वसूली के लिए उसी कंपनी से कॉल आ रही थी हालांकि, पुलिस ने अभी ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है- सभी एंगल पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि सौम्या के पिता की मौत हो चुकी थी। वह मां और भाई के साथ रहती थी। सुसाइड नोट से आशंका है कि किसी मामले से परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। रौनाही थाने के SI बृजेंद्र नाथ ने बताया- वह घर से कब निकली? 30 किमी दूर सोहावल तक कैसे पहुंचीं? इसकी जांच की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सोहावल स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर जहां युवती का शव मिला। वहां अब तक 5 महीने में 4 डेडबॉडी मिल चुकी है। सौम्या शुक्ला के पिता राम जनम शुक्ला फैजाबाद जीआईसी के रिटायर्ड टीचर थे। 2 साल पहले 2023 में उनकी मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे थे। बड़ी बेटी सौम्या शुक्ला और बेटा सर्वेश शुक्ला। बेटा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *