डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
1 min readडीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर का किया गया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व मौके पर कोई श्रमिक उपस्थित न होने के कारण कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रबन्ध निदेशक महोदय को पत्र प्रेषित करने के दिये गये निर्देश।
सुलतानपुर
जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया, बालू व भवन निर्माण की लम्बाई, चौड़ाई आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।
उक्त कार्य उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 निर्माण प्रखण्ड सुलतानपुर द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कुल निर्माण लागत 2.29 करोड़ है। परियोजना की स्वीकृत तिथि 21.03.2025 है तथा कार्य पूर्ण होने की तिथि मई, 2026 है। वर्तमान भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत है। मुख्य भवन, टॉयलेट ब्लॉक व कैंटीन के स्लैब स्तर तक ब्रिक चिनाई का कार्य पूर्ण, स्लैब शटरिंग का कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन उप निबन्धक कार्यालय जयसिंहपुर निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति होने तथा कोई श्रमिक मौके पर उपस्थित न होने के कारण कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रबन्ध निदेशक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैम्पल इकट्ठे कराये गये। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जे.ई. को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त मानवश्रम बढ़ाकर ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

