दलित की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे भाजपा विधायक राजेश गौतम, न्याय की आस लेकर दर-दर भटक रहा पीड़ित अधिकारी खामोश
1 min read
सुलतानपुर
जहां एक तरफ भू माफियाओं को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संकल्प लिया है भू माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया है। वहीं भाजपा विधायक राजेश गौतम के द्वारा ग्राम सभा के खाते की भूमि है जो कि भाजपा विधायक के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा था पीड़ित ने मना किया कि आप की जितनी खतौनी है उसका राजस्व टीम को बुला कर पैमाईश करा लिजिए पीड़ित की एक बात भी नहीं माने । और अपनी खेतौनी के साथ ग्राम सभा की जमीन को अपने चक में मिला कर हड़प लेना चाहते हैं। पीड़ित ने बताया कि राजेश गौतम के माता प्रेमा देवी पत्नी जयराज गौतम के नाम गाटा संख्या 142मि.0.1890.हे.भूमि दर्ज है।शेष ग्राम सभा के खाते में नवीन परती दर्ज है।वहीं जब इस बात को लेकर मना किया तो दिनांक -30-08-2025 को शाम चार बजे से लेकर रात 10:00 बजे सत्ता के रसूख के बदौलत पीड़ित को थाने पर बैठाया गया उसके बाद छोड़ दिया है। अब पीड़ित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रहा है।
ए के तिवारी

